औरैया, अगस्त 27 -- Auraiya News: घर से बिना बताए निकले 17 वर्षीय किशोर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तलाश कर परिजनों को सौंप दिया। किशोर दिबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मिला। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोर घर से बिना किसी को बताए चला गया था। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू की। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस टीम ने गुरुवार को किशोर को दिबियापुर रेलवे स्टेशन के पास से सकुशल बरामद कर लिया। सूचना देकर परिजनों को बुलाया गया और किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...