औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: मुहम्मदाबाद गांव से मंगलवार शाम घर से निकला 10 वर्षीय बालक लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारी और आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। मुहम्मदाबाद निवासी सतेन्द्र कुमार ने बताया कि उनका 10 वर्षीय बेटा हिमांशु आठ सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे बिना बताए घर से निकल गया था। देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों से संपर्क करने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। परिजनों के मुताबिक हिमांशु की लंबाई करीब तीन फीट चार इंच, रंग सांवला और बाल काले हैं। घर से निकलते समय उसने सफेद शर्ट, नीली पैंट और सफेद चप्पल पहन रखी थी। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर बालक...