औरैया, जुलाई 21 -- Auraiya News: क्षेत्र के शहबाजपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में रखी हैंडपंप मशीन चोरी कर कबाड़ में बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहबाजपुर निवासी संजू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह किसी काम से गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसके घर में रखी हैंडपंप की मशीन चोरी कर ली और उसे कबाड़ में बेच दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस संबंध में पूछताछ की तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में लाठी से हमला, जान से मारने की धमकी इससे वह भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि तहरीर प्राप्त ह...