Auraiya News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी बच्चों संग मायके में रहती थी
औरैया, जुलाई 14 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के पास केविन की मड़ैयां में सोमवार रात एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान सत्यवीर उर्फ बब्बन यादव के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार वह घर में अकेले रहता था। उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ कंचौसी क्षेत्र के मनेपुर स्थित मायके में रह रही थी। घटना की सूचना मिलने पर पत्नी और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि सोमवार रात युवक ने घर के कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.