औरैया, अक्टूबर 7 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के समरथपुर गांव में मंगलवार देर शाम 34 वर्षीय युवक घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समरथपुर निवासी 34 वर्षीय जीतू पुत्र शिव मनोज मंगलवार देर शाम घर के कमरे में गया था। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका था। परिजनों ने उसे नीचे उतारा और आनन-फानन जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि जीतू शराब पीने का आदी था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सूचना मिलने पर ...