Auraiya News: घर में निकला काला सांप, मची अफरा-तफरी
औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार देर शाम एक घर में काला सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग घर से बाहर निकल आए। बाद में बुलाए गए जोगी ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। इसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली। लालपुर गांव निवासी अजीव सिंह के घर में सोमवार देर शाम अचानक सांप दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों की नजर पड़ते ही शोर मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। परिजनों ने सांप को पकड़ने के लिए जोगी को बुलाया। जोगी ने काफी प्रयास के बाद सांप को पकड़ लिया। घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.