औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस ने एक मकान में चल रहे कथित अवैध पटाखा निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ किया। पुलिस को मकान से सात बोरियों में दफ्ती के खोखे, तैयार देसी पटाखे और 132 किलोग्राम बारूद मिला। पटाखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला सिल्वर पाउडर, बरैठा और पीला पाउडर भी रखा था। पुलिस ने 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक, अवैध विस्फोटक पदार्थों एवं पटाखों के निर्माण और भंडारण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ताजपुर गांव में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध रूप से पटाखे बना रहा है और विस्फोटक सामग्री का भंडारण किए हुए है। यह भी पढ़ें- Hathras News: 12 लाख रुपए की अवैध आतिशबाजी के साथ दो...