औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित शास्त्री नगर में महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शास्त्री नगर निवासी माला ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर पर थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जाते समय उसने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है। उसने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...