Auraiya News: घर में घुसकर परिवार को पीटा, घूंसा मारकर तोड़ा दांत
औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: सदर कोतवाली क्षेत्र के कखावतू गांव में घर में घुसकर एक परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पहले शराब के नशे में युवक घर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। समझाकर भेजने के कुछ देर बाद वह परिवार के तीन अन्य लोगों के साथ दोबारा पहुंचा और हमला कर दिया। मारपीट में एक व्यक्ति का दांत टूट गया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी और बेटी को भी पीटा गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कखावतू निवासी राजाबेटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 31 अगस्त की शाम करीब सात बजे मोहल्ले का शनि शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। पति सुभाष चंद्र ने उसे समझाकर घर जाने को कहा तो वह चला गया। आरोप है कि करीब 15 मिनट बाद शनि अपने परिवार के तुलसीराम, अंकित और अनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.