औरैया, अगस्त 6 -- Auraiya News: बिधूना कोतवाली क्षेत्र से कुछ दिन पहले घर छोड़कर गई विवाहिता गुरुवार को सकुशल थाना पहुंच गई। पुलिस के समक्ष उसने लिखित बयान देकर बताया कि वह अपनी इच्छा से ससुराल छोड़कर गई थी और अब अपनी मां व बहन के साथ मायके जाना चाहती है। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे उसकी इच्छा के अनुरूप मां और बहन की सुपुर्दगी में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, अर्चना पुत्री महेशचंद्र, निवासी ग्राम गौरी रामप्रसाद पूर्वा थाना दिबियापुर तथा पत्नी संजेश कुमार निवासी ग्राम गुरुखुन्दा थाना बिधूना का विवाह करीब दो माह पूर्व हुआ था। अर्चना ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि ससुराल में व्यवहार से आहत होकर वह 24 जुलाई को बिना किसी को बताए अपनी इच्छा से घर छोड़कर चली गई थी। उसने यह भी स्पष्ट किया कि उसके साथ किसी प्रकार ...