Auraiya News: घर के बाहर से बकरा-बकरी चोरी, पशुपालकों में दहशत
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा माखन में पशु चोरों ने एक किसान के घर के बाहर बंधे बकरे और बकरी को चोरी कर लिया। घटना तड़के सुबह की बताई जा रही है। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई और पशुओं की बरामदगी की मांग की है। गांव निवासी एक किसान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह घर के बाहर सो रहे थे। शनिवार तड़के करीब चार बजे एक सफेद रंग की कार उनके घर के पास आकर रुकी। आरोप है कि कार से उतरे दो अज्ञात लोग घर के बाहर बंधे करीब 20 हजार रुपये कीमत के बकरे और 10 हजार रुपये कीमत की बकरी को जबरन वाहन में लादकर फरार हो गए। शोर मचाने तक आरोपी मौके से निकल चुके थे। पीड़ित का कहना है कि इससे पहले भी उसके यहां से 15 भेड़ें चोरी हो चुकी हैं, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं से क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.