औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: घर के बाहर खेलते समय लापता हुआ तीन वर्षीय मासूम करीब दस घंटे बाद गहरे नाले में मृत मिला। पूरी रात पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह सफाईकर्मियों ने नाले में बच्चे का शव देखा तो इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि मोहल्ले के लोगों ने खुले और गहरे नालों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। घटना शहर के नारायनपुर मोहल्ले की है। यहां निवासी राहुल का तीन वर्षीय पुत्र रोशन गुरुवार रात घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से निकल गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसक...