औरैया, सितम्बर 2 -- Auraiya News: घरेलू विवाद से नाराज होकर घर से अकेली निकली युवती बुधवार दोपहर अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंच गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर युवती को देखकर गैंगमैन को अनहोनी की आशंका हुई। उसने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे और युवती से बातचीत करने के बाद उसके परिजनों को बुलाया। समझाने के बाद युवती को उसकी मां व अन्य परिजनों के साथ घर भेज दिया गया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के हरचंदापुर गांव निवासी रेखा बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घरेलू विवाद से नाराज होकर अकेली घर से निकल गई। वह अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुक गई। वहां मौजूद गैंगमैन की नजर युवती पर पड़ी तो उसने स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना पर आरपीएफ जवान प्लेटफार्म पर पहुंचे और युवती से बातचीत कर उसके परिजनों ...