औरैया, अगस्त 30 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तर्रई गांव में रविवार को घरेलू कलह के बीच 44 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। पड़ोसियों की नजर पड़ने पर उसे समय रहते फंदे से नीचे उतार लिया गया। परिजन गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया।तर्रई गांव निवासी 44 वर्षीय हरिश्चंद्र रविवार को घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे में फंदा लगा लिया। पड़ोसियों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल नीचे उतारा और परिजनों को सूचना दी। पत्नी ने बताया कि हरिश्चंद्र शराब पीता है। यह भी पढ़ें- युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या शराब पीने से मना करने और कामकाज को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। रविवार सुबह वह अपने भाई के साथ बल्लभगढ़ मे...