औरैया, जुलाई 7 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। मंगलवार शाम हुई करीब एक घंटे की झमाझम बारिश ने एक ओर भीषण उमस और गर्मी से लोगों को राहत दिलाई, तो दूसरी ओर शहर की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी। कुछ ही देर की बारिश में आवास विकास, तकिया, ब्रह्मनगर, गोविंद नगर और नारायनपुर समेत कई मोहल्लों की सड़कें और गलियां पानी से लबालब हो गईं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते औरैया शहर, दिबियापुर, अजीतमल, बिधूना, फफूंद, कंचौसी और सहार क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और देर रात तक मौसम सुहावना बना रहा। दूसरी ओर बारिश शुरू होते ही किसानों ने भी खेतों का रुख कर दिया। जहां पहले से धान की बेहन तैयार थी, वहां उखाड़कर रोपाई शुरू हो गई, जबकि पंपिंग सेट से...