औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैसौली गांव में 80 वर्षीय वृद्धा का गांव के पास स्थित खेत में अंतिम संस्कार करने का कुछ ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव से दूर स्थित अपने दूसरे खेत में ले जाकर अंतिम संस्कार किया।बैसौली अड्डा निवासी 80 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी श्याम सिंह का मंगलवार को निधन हो गया था। जानकारी मिलने पर रिश्तेदार और ग्रामीण शोक जताने के लिए उनके घर पहुंचे। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गांव के नजदीक स्थित अपने खेत पर गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: गांव के पास अंतिम संस्कार का विरोध, पुलिस ने शांत कराया मामला खेत आबादी के पास होने के कारण आसपास रहने वाले कुछ ग्रामीणों ने वहां अ...