औरैया, जुलाई 22 -- Auraiya News: जनपद की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके बेहतर संचालन के लिए जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों को नवाचार अपनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित जिला स्तरीय गौआश्रय स्थल अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि गौशालाओं को केवल सरकारी सहायता पर निर्भर रखने के बजाय आय के स्थायी स्रोत विकसित किए जाएं, ताकि उनका संचालन स्वावलंबी बन सके। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में गोबर से वर्मी कंपोस्ट, गौकाष्ठ सहित अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार करने की व्यवस्था विकसित की जाए। इन उत्पादों की बिक्री से होने वाली आय गौशालाओं के संचालन में उपयोग की जा सकेगी। उन्होंने गौशालाओं से संबद्ध चारागाह भूमि की समीक्षा करते हुए नाराजगी...