Auraiya News: गोद भराई में गया था परिवार, घर से जेवर चुराने का आरोपी गिरफ्तार
औरैया, नवम्बर 5 -- Auraiya News: परिवार के गोद भराई कार्यक्रम में जाने के दौरान मकान से लाखों के जेवर चोरी करने की घटना का कोतवाली पुलिस ने करीब 15 दिन बाद खुलासा किया है। पुलिस ने शास्त्रीनगर निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने के जेवर बरामद किए हैं। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल के शास्त्रीनगर निवासी उमेश कुमार 21 अक्टूबर को पत्नी और नातिन के साथ गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान उनके मकान में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का लॉकर तोड़ दिया। उसमें रखी सोने की चेन, ब्रेसलेट, अंगूठियां और कान के झुमके समेत लाखों रुपये के जेवर चोरी कर लिए। देर रात परिवार के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। उमेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.