Auraiya News: गृह प्रवेश में गया किशोर छत से गिरा, इलाज के दौरान मौत
औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: चाचा के घर गृह प्रवेश में शामिल होने गया 16 वर्षीय किशोर एक मंजिला मकान की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मंगलवार को शव पैतृक गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक, गृह प्रवेश के दौरान किशोर मकान की छत पर था। इसी बीच उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने पर परिजन उसे लखनऊ के अपोलो अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को शव गांव पहुंचने पर रिश्तेदार और ग्रामीण घर पहुंचे। मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.