औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल। जैनपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर एक व्यक्ति से मारपीट की गई। लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जैनपुर निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव के चंद्रशेखर, उसका पुत्र अंशू और पत्नी निर्मला उसके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...