Auraiya News: गांव में दो ट्रांसफार्मर फुंके, बिजली-पानी का संकट
औरैया, सितम्बर 27 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र के छछूंद गांव में 25 और 10 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई दिन बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बिजली नहीं मिलने से पेयजल आपूर्ति, बच्चों की पढ़ाई और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। गांव में नारायण सिंह की आटा चक्की के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। इससे आटा चक्की का संचालन बंद है और आसपास के उपभोक्ताओं को भी बिजली नहीं मिल रही है। वहीं, छछूंद अड्डे पर लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी कई दिन से खराब है। इससे मोहल्ले में अंधेरा पसरा है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली नहीं आने से पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई के साथ किसानों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। अशोक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.