औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: पीबीआरपी अकादमी की औरैया, दिबियापुर और जसवंतपुर शाखाओं में शुक्रवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यार्थियों ने जागरूकता रैलियां निकालीं और नुक्कड़ नाटक, झांकियों, कविता, निबंध व वेशभूषा प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वच्छता, बाल सुरक्षा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक से बताए गांधीजी के विचार यह भी पढ़ें- लघुनाटिका से दिया सत्य-अहिंसा का संदेशदिबियापुर शाखा में कार्यक्रम का शुभारंभ दिबियापुर शाखा में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. ललित कुमार पांडेय ने मां सरस्वती, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चे स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्त नेताओं के रूप में मंच...