Auraiya News: गांधी जयंती पर दिया सर्वधर्म समभाव और भाईचारे का संदेश
औरैया, अक्टूबर 2 -- Auraiya News: सोशल डेवलपमेंट कमेटी ने शुक्रवार को मेवाती मोहल्ला स्थित आरके पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती पर सर्वधर्म समभाव कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के विचारों को अपनाकर समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप गांधी ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के बाद शायर अफजल खान ने सामाजिक सद्भाव पर गीत प्रस्तुत किया। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ सिद्दीकी ने कहा कि गांधीजी के बताए सत्य के मार्ग पर चलकर जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.