औरैया, सितम्बर 25 -- Auraiya News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सहार ब्लॉक के ग्राम याकूबपुर में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और परिवार के भोजन में पौष्टिक चीजों को शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से तैयार पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई। इसके जरिये ग्रामीण महिलाओं को कम लागत में घर पर संतुलित और पौष्टिक आहार तैयार करने के तरीके बताए गए। बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के भोजन में पोषक तत्वों से भरपूर सामग्री शामिल करने पर जोर दिया गया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि स्वस्थ परिवार और समाज की नींव उचित पोषण से प...