Auraiya News: गणेश विसर्जन से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने छका भंडारा
औरैया, सितम्बर 20 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। गणेश महोत्सव के समापन और प्रतिमा विसर्जन से पहले मोहारी गांव में रविवार को विभिन्न स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। प्राचीन हनुमान मंदिर, काली माता मंदिर और फुटेकुआ स्थित गणेश पंडाल में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और भोजन की व्यवस्था की गई। सुबह से ही पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन में धीरज मिश्रा, कुलदीपक शुक्ला, कप्तान सिंह, शिववीर, रामवीर, विनीत, ब्रजऋषि, कमलेश, मृत्युंजय, प्रमोद, मनोज, नीलू, रवि शर्मा, सौरभ, अन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.