औरैया, जुलाई 27 -- Auraiya News: शहर के फफूंद रोड स्थित उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सोमवार को गणेश पूजन एवं अखंड पाठ के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव-2026 का शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश का पूजन कर गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की। महोत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कथाकार एवं समाज सुधारक आचार्य पं. मनोज अवस्थी ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का कार्य शिष्य को संस्कारवान बनाना और उसे सांसारिक बंधनों से मुक्त होकर ईश्वर की शरण में जाने योग्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सच्चा शिष्य वही है, जो गुरु के बताए मार्ग पर चलकर समाज और मानवता के कल्याण का कार्य करे। यह भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई से: शुभ योग में होगी गुरु पूजा, ज्ञान और कृतज्ञता का महा...