औरैया, सितम्बर 4 -- Auraiya News: चंदनापुर गांव में बदहाल सड़कें और जल निकासी के इंतजाम न होने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह सड़कें टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। बारिश में इन गड्ढों और गलियों में पानी भरने से लोगों को गंदे पानी के बीच से होकर निकलना पड़ रहा है। लंबे समय से जलभराव के कारण मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की सड़कें गर्मी के दिनों से ही क्षतिग्रस्त हैं। देखरेख और मरम्मत नहीं होने से इनकी हालत लगातार खराब होती गई। बारिश शुरू होने के बाद समस्या और बढ़ गई है। सड़क के गड्ढों में पानी जमा है, जबकि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कुछ गलियों में लगातार जलभराव बना हुआ है। गांव निवासी योगेंद्र सिंह, दशरथ सिंह, शिशुपाल सिंह, राजेंद्र, दिलीप, राम सिंह, दीपेंद्र, र...