औरैया, अक्टूबर 10 -- Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बाइक से सड़क पर गिरी 55 वर्षीय महिला की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। वह अपने छोटे बेटे के साथ मायके जा रही थीं। परिजनों ने पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के पसोढ़ा गांव निवासी 55 वर्षीय मिथिलेश कुमारी पत्नी राकेश चंद्र अपने छोटे बेटे लालजी के साथ बाइक से मायके कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रौसा गांव जा रही थीं। बेला थाना क्षेत्र में रामगंगा निचली नहर की पटरी पर पहुंचते ही सड़क पर बने गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। मिथिलेश बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषि...