Auraiya News: गड्ढे में बाइक गिरने से तीन लोग घायल
औरैया, अक्टूबर 12 -- Auraiya News: बेला। बेला-कानपुर मार्ग पर मल्होसी मोड़ के पास सोमवार को गड्ढे में गिरकर बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार दीपक कुमार, राधा और रानी देवी घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तीनों को सीएचसी बेला पहुंचाया, जहां फार्मासिस्ट विक्रम सिंह ने उपचार किया। लोगों ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल रहा है। गंभीर मरीजों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजना पड़ता है। उन्होंने सीएचसी में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.