औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को शहर से लेकर बेला तक खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। खोया और मिठाइयों के तीन नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। टीम ने 35 किलो सोनपापड़ी सीज करने के साथ आठ किलो दूषित मिठाई नष्ट कराई। जिलाधिकारी बृजेश कुमार के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य सुनील कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय कुमार श्रीवास ने नवीन मंडी स्थल औरैया में फल, सब्जी और आलू की गुणवत्ता व रखरखाव की स्थिति देखी। इसके बाद जालौन रोड पर खोया की आपूर्ति करने वाले कारोबारी से खोया का नमूना लिया गया। टीम ने तिर्वा रोड बेला स्थित एक प्रतिष्ठान पर भी जांच की। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला : 68.5 किलो पेड़ा व 11 किलो छोला नष्ट यहां पेड़ा और सोनपापड़ी का नमूना लिया गया। करीब 2450 रुपये कीमत की 35 किलो...