औरैया, अगस्त 8 -- Auraiya News: खेत से घर लौट रहे ग्रामीण के साथ रास्ते में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह इसकी शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचा तो वहां तीन लोगों ने उसके और बेटे के साथ मारपीट की। बेटे ने डायल-112 पर सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर अयाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जसवंतपुर निवासी रामवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेत से घर लौट रहे थे। रास्ते में प्यारे की दुकान के पास चंदन भदौरिया बैठा मिला। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि चंदन ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। रामवीर का आरोप है कि वह मामले की शिकायत करने चंदन के घर पहुंचे तो वहां छुत्रा और गजेंद्र भी मौजूद थे। तीनों ने मिलकर उनके और बेटे के साथ मारपीट की। इसक...