औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: मिट्टी की जांच के आधार पर खाद का इस्तेमाल करने और फसलों को कीट व रोगों से बचाने के लिए किसानों को खेत बचाओ अभियान में जागरूक किया जा रहा है। जिले में 22 अक्टूबर से शुरू हुए अभियान के तहत 30 नवंबर तक कुल 49 कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक विकास खंड में सात कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि बुधवार को ऐरवाकटरा विकास खंड के एरवाटिकुर गांव में सुबह और सहार विकास खंड के बिझाई गांव में दोपहर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। किसानों को रबी फसलों की बुवाई, संतुलित उर्वरक इस्तेमाल और अधिक उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई। गुरुवार को सहार विकास खंड के अरियारी गांव में कार्यक्रम होगा।

किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी अभियान में कृषि विज्ञान केंद्र ग्वारी, अछल्दा के वैज्ञानिक और कृषि विभाग के कर्मचा...