औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के गांव लुखरदौरा में खेत की मेड़ काटने और मारपीट की धमकी देने के मामले में एक महिला ने थाना बेला में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी राजेन्द्री देवी पत्नी स्व. शिवकुमार राजपूत ने आरोप लगाया कि उनके देवर योगेंद्र राजपूत ने खेत की मेड़ काट दी, जिससे खेत में पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई। मंगलवार सुबह जब वह मेड़ बांधने पहुंचीं तो योगेंद्र और उसकी पत्नी वहां आ गए तथा गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे लेकर मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षी उनके घर की ओर गंदा पानी भी छोड़ते हैं और विरोध करने पर विवाद करते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मेड़ तोड़कर खेत में किया कब्जा, मुकदमा उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। थाना प्रभारी ...