Auraiya News: खानपुर नगर वन में सफाई कर दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश
औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: वन्य प्राणी सप्ताह और स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को खानपुर नगर वन में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वन विभाग और जिला गंगा समिति के अधिकारियों व कर्मचारियों ने परिसर की सफाई कर लोगों को वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर क्षेत्रीय कार्यालय औरैया और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभागियों को वन्यजीवों एवं उनके प्राकृतिक आवासों के महत्व की जानकारी दी गई। उन्हें वन क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वन्यजीव और प्राकृतिक संसाधन पारिस्थितिकी तंत्र के महत्वपूर्ण अंग हैं। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.