Auraiya News: खसरे में गलत फसल दर्ज होने पर भी मिलेगा आलू बीज पर अनुदान
औरैया, अक्टूबर 14 -- Auraiya News: खसरे में गलत फसल दर्ज होने के कारण अब आलू उत्पादक किसान अनुदान योजना से वंचित नहीं होंगे। ऐसे किसान दस रुपये के स्टांप पर आलू की खेती करने की घोषणा लिखकर ग्राम प्रधान की मुहर लगवाने के बाद उद्यान विभाग में जमा कर सकेंगे। विभाग इसे स्वीकार कर किसान को अनुदान पर गुणवत्तायुक्त आलू बीज उपलब्ध कराएगा। जिले के किसानों के लिए विभिन्न प्रजातियों का 424 क्विंटल आलू बीज आवंटित हुआ है। अब तक आलू बीज पर अनुदान लेने के लिए किसानों को भूमि अभिलेख जमा करना पड़ता था। खसरे में दूसरी फसल दर्ज होने के कारण आलू की खेती करने वाले कई किसानों को योजना का लाभ मिलने में परेशानी हो रही थी। ऐसे किसानों के लिए विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है।जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि खसरे में गलत फसल दर्ज होने पर किसान को द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.