औरैया, अक्टूबर 28 -- Auraiya News: घर में बेकार पड़ा मोबाइल, खराब चार्जर और अनुपयोगी बिजली के तार सामान्य कचरे में फेंकने की चीज नहीं हैं। इन्हें अलग जुटाना और सुरक्षित निस्तारण कराना जरूरी है। बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहना के विद्यार्थियों ने नाटक, मानचित्र और प्रदर्शनी के माध्यम से यही संदेश दिया। बच्चों ने घरों और आसपास मौजूद ई-कचरे के स्रोतों को पहचानकर उनके प्रबंधन की जरूरत समझाई। राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देश पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के तहत सदर ब्लॉक के इस विद्यालय में ईको क्लब की ओर से गतिविधियां कराई गईं। विद्यार्थियों ने नाटक में कचरे की अलग-अलग श्रेणियों और उनके लिए पृथक संग्रहण की व्यवस्था समझाई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: ई-कचरा प्रबंध पर विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश गीले कचरे के लिए ...