Auraiya News: खंभे से बांधकर बेटे को पीटकर मारने वाला पिता गिरफ्ता
औरैया, सितम्बर 24 -- Auraiya News: पूर्वा सोमवंशी गांव में 15 वर्षीय बेटे को मकान के खंभे से रस्सी से बांधकर बांस के डंडे से पीटकर मारने के आरोप में फरार पिता को पुलिस ने गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटना के बाद किशोर का शव चारपाई पर रखकर भाग गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त रस्सी और बांस का डंडा बरामद किया है। पूर्वा सोमवंशी गांव निवासी नीरज ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 21 सितंबर को वह अपनी बड़ी बहन के साथ गणेश पूजा और कीर्तन में शामिल होने गया था। घर पर उसकी छोटी बहन और छोटा भाई 15 वर्षीय रिशु उर्फ ईशु मौजूद थे। इसी दौरान पिता उम्मेद सिंह घर पहुंचा। रिशु की शिकायतें मिलने से नाराज होकर उसने किशोर को मकान के खंभे से बांध दिया और डंडे से पीटा। गंभीर चोटें आने से रिशु की मौत हो गई। तहरीर के आधार पर सहार थाना पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.