औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: कस्बे में बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण की छठी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। काली मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और राहगीरों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय लोगों के मुताबिक जन्माष्टमी के बाद छठी पर काली मंदिर में कढ़ी-चावल का प्रसाद बांटने की परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है। आयोजन में जीतू पोरवाल, सोनू पोरवाल, अजय पोरवाल, गोलू तिवारी, रामकुमार पोरवाल, रूपेंद्र पोरवाल, विजय पोरवाल, सत्यम कुशवाहा और शिवांश सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: श्रीकृष्ण छठी पर मंदिरों में गूंजे जयकारे, भजन-कीर्तन...