औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की अर्जी पर न्यायालय के आदेश से घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि दो जून की शाम करीब सात बजे गांव के सात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपितों ने उसके पौत्र के साथ मारपीट की। शोर सुनकर बचाने पहुंची बहू और पौत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में कोर्ट के आदेश पर घर में घुसकर मारपीट व छेड़छाड़ करने की प्राथमिकी महिला का कहना है कि घटना के बाद उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे न्यायालय की शर...