औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: फफूंद, संवाददाता। विकासखंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत कोठीपुर में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पार्क, प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय और अंत्येष्टि स्थल पर सैकड़ों पौधे लगाए गए। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने कहा कि आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और आधुनिक जीवनशैली के कारण पर्यावरण लगातार प्रभावित हो रहा है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं किए गए तो आने वाले समय में मानव जीवन के सामने बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और लगाए गए पौधों का संरक्षण एवं नियमित देखभाल करना है। यह भी पढ़ें- Hathras News: ग्रामीण अ...