औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: कॉलेज में प्रवेश कराने की बात कहकर घर से निकली युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और बाद में गांव के ही एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 14 जुलाई की सुबह बाल विकास महाविद्यालय में प्रवेश के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। जांच के दौरान जानकारी मिली कि युवती गांव के ही एक युवक के संपर्क में थी और घटना के बाद वह युवक भी घर से गायब है। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मु...