Auraiya News: कैथावा में टीबी जांच शिविर, एक्स-रे कर मरीजों की हुई स्क्रीनिंग
औरैया, जुलाई 15 -- Auraiya News: विकासखंड बिधूना की ग्राम पंचायत कैथावा में राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना की टीम ने लोगों की टीबी जांच के लिए एक्स-रे स्क्रीनिंग की और रोग के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में संभावित मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम का उद्देश्य वर्ष 2027 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसके तहत सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की नि:शुल्क जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत उपचाररत टीबी मरीजों को पोषण सहायता के लिए प्रति माह 500 रुपये की वित्तीय सहायता भी दी जाती है। ''प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान'' के तह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.