औरैया, सितम्बर 8 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। कस्बे के नेविलगंज में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पीने से 15 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ गई। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। नेविलगंज निवासी किशोरी ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गई। परिजनों को जानकारी हुई तो आनन-फानन में उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने किशोरी का इलाज शुरू करने के साथ घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...