Auraiya News: कार सवार बकरी चोरों का आतंक, तीन दिन में नौ बकरियां ले गए
औरैया, अगस्त 21 -- Auraiya News: ग्रामीण क्षेत्रों में कार सवार बकरी चोरों की सक्रियता से पशुपालकों में दहशत है। तीन दिनों के भीतर कोतवाली और अयाना थाना क्षेत्र में दो पशुपालकों की नौ बकरे-बकरियां कार सवार चार लोग जबरन लेकर फरार हो गए। एक पशुपालक ने असलहा लगाकर बकरियां ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने संबंधित थानों में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के नवलपुर मुड़ी पन्हर निवासी भागीरथ ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम करीब तीन बजे वह खेत में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान एक कार से चार लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि कार सवारों ने उन्हें असलहा दिखाकर धमकाया और उनकी तीन बकरियों को जबरन कार में डाल लिया। इसके बाद आरोपित कार लेकर भाग निकले। दूसरी घटना अयाना थाना क्षेत्र के दासपुर गांव की है। यहां के प्रदीप कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.