औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: एरवाकटरा, संवाददाता। बिधूना-किशनी मार्ग पर गुरुकुल के पास रविवार को अर्टिगा कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। मामूली चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। नगला निवी निवासी मुंशीलाल शाक्य साइकिल से अपने घर जा रहे थे। गुरुकुल के पास वह बिधूना की ओर जा रही अर्टिगा कार की चपेट में आ गए। बताया गया कि कार की रफ्तार धीमी थी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं। हादसे के बाद उन्हें सीएचसी ऐरवाकटरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...