Auraiya News: कार और बाइकों से पहुंचे युवकों ने ट्रिपल आर होटल संचालक को पीटा
औरैया, अक्टूबर 6 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। कानपुर रोड स्थित ट्रिपल आर होटल में सोमवार रात कार और कई बाइकों से पहुंचे करीब एक दर्जन युवकों ने संचालक के साथ मारपीट कर दी। होटल कर्मचारियों के मौके पर पहुंचने से पहले आरोपी बाहर निकलकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होटल संचालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर चार युवकों की पहचान होने की बात सामने आई है।
होटल संचालक की शिकायत होटल संचालक मनीष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात एक बलेनो कार और कई मोटरसाइकिलों से करीब एक दर्जन लोग होटल पहुंचे थे। आरोप है कि युवकों ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह इटावा से आकर औरैया में होटल कैसे चला सकते हैं। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
मारपीट की घटना आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.