औरैया, अगस्त 7 -- Auraiya News: बेला रोड स्थित नुमाइश मैदान के सामने गुरुवार रात तेज रफ्तार कार और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 70 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी, नातिन और ऑटो चालक समेत चार लोग घायल हो गए। कार चला रहा यूपी-112 में तैनात सिपाही भी घायलों में शामिल है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर किया गया है। गुरुवार रात बेला रोड बाईपास पर नुमाइश मैदान के सामने कार और ऑटो आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हादसे में बेला रोड नदी पुल निवासी 70 वर्षीय भूरी देवी, उनकी 40 वर्षीय बेटी मधु सिंह राजावत, 22 वर्षीय नातिन श्वेता सिंह...