औरैया, अक्टूबर 18 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए तैनात अधिकारियों और मतदान कार्मिकों का रविवार को दूसरा प्रशिक्षण हुआ। मास्टर प्रशिक्षकों ने बैलेट पेपर से मतदान कराने, मतपेटिका के प्रयोग और निर्वाचन अभिलेखों को सुरक्षित रखने की जानकारी दी। कार्मिकों को मतदान के दिन सामने आने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान के बारे में भी बताया गया। कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों ने हिस्सा लिया। मास्टर प्रशिक्षकों ने मतदान शुरू होने से लेकर समाप्ति और मतपेटिका जमा कराने तक की प्रक्रिया समझाई। यह भी पढ़ें- Bahraich News: एमएलसी चुनावी प्रक्रिया निपटाने में दक्ष हुए मतदान ...