औरैया, जुलाई 13 -- Auraiya News: भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का सोमवार को पहली बार औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला कार्यालय में आयोजित परिचय एवं संगठनात्मक बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि संगठन में रहकर पार्टी विरोधी गतिविधियां या निष्क्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जो पदाधिकारी जिम्मेदारी निभाने में रुचि नहीं रखते, वे पद छोड़ दें। जिले की सीमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। शहर में सुभाष चौक और भारतीय विद्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर भी उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद जिला कार्यालय में परिचय बैठक आयोजित हुई。 यह भी पढ़ें- Auraiya News: भाजपा...