औरैया, सितम्बर 7 -- Auraiya News: पंचमुखी महादेव मंदिर में रविवार को संगीतमय अखंड पाठ शुरू हुआ था। सोमवार को कान्हा की छठी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के बाद कन्याओं को भोज कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू हुआ, जो शाम तक चलता रहा। वहीं प्राइमरी स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में भी कान्हा की छठी मनाई गई। यहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। यह भी पढ़ें- Amroha News: इनर व्हील क्लब ने श्रद्धा और उल्लास से मनाई कान्हा जी की छठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...